फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डन की बर्बरता, 70 छात्राओं को लाइन में खड़ा करके डंडे से पीटा

Wed, 28 Dec 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद में वार्डन ने 70 लड़कियों को पीटा
विज्ञापन
हॉस्टल की वार्डन ने दिखाई हैवानियत। भरी ठंड में 70 छात्राओं को लाइन में खड़ा करके डंडे से पीटा। इससे परिजनों में गहरा रोष है। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। भट्टूकलां खंड के गांव किरढ़ान के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक वार्डन पर विद्यालय की 70 छात्राओं को डंडे से मारने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। इसके बाद से आरोपी वार्डन का फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों द्वारा प्रिंसिपल वेद बाकर से लिखित शिकायत करने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब इस मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।

अभिभावक बलवंत, चेतराम, ओमप्रकाश, सुभाष का आरोप है कि विद्यालय की हॉस्टल वार्डन ने उनके सामने ही उनके बच्चों को लाइन लगाकर किसी के दो तो किसी के चार बेंत इतनी जोर से मारे कि तीन दिन बीतने के बाद भी बच्चे दर्द से कराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सी बात पर भड़क गई वार्डन और पीटने लगी

हरियाणा के फतेहाबाद में वार्डन ने 70 लड़कियों को पीटा
अभिभावकों ने बताया कि जब दो दिन पहले वे अपने बच्चों को शीतकालीन अवकाश के बाद घर ले जाने के लिए आए तो वार्डन उनके सामने ही छात्राओं की पिटाई कर रही थी। बच्चों का कसूर सिर्फ इतना था कि शीतकालीन अवकाश के एलान की सूचना मिलते ही बिना मैडम से पूछे उन्होंने अपनी बेडशीट समेट ली थी। इस पर वार्डन भड़क गईं और सभी बच्चों को लाइन में लगाकर बेत से पीटने लगीं।

सातवीं कक्षा की बालिका रिजूल और प्रियंका की दादी निम्बों ने बताया कि उनकी पोतियां डर के मारे दो दिन से सहमी थी। कुछ खाया-पिया भी नहीं है। बाद में रोते हुए उन्होंने इस घटना के बारे में बताया। इसी प्रकार रितु पुत्री बलवंत, सुशीला पुत्री भागाराम, सुषमा पुत्री गोलू, पूजा पुत्री ओमप्रकाश ने बताया कि वार्डन ने उनके साथ कसाइयों जैसा व्यवहार किया।

सर्दी के चलते अब भी उनके हाथों में पीड़ा हो रही है। उपजिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग का कहना था कि इस मामले में अभिभावकों ने प्रिंसिपल को शिकायत दी है और खुद उन्हें सोमवार शाम फोन पर प्रिंसिपल ने सूचित किया है। अवकाश होने से इस पर बात नहीं हो सकी। मंगलवार को मैं खुद इस मामले को देखूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें