फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से पानी मंगाया और पकड़ ली कलाई, मचा हड़कंप

Tue, 15 Mar 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

  • शिक्षक की बदनीयती खफा ग्रामीणों ने स्कूल घेरा
  • ग्रामीणों का गुस्सा देखकर पुलिस आरोपी धर ले गई
  • पानी मंगाने के बहाने पकड़ ली थी छात्रा की कलाई
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
विज्ञापन
टीचर को छात्रा से छेड़खानी पड़ी महंगी - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रतापगढ़ में मिडिल स्कूल के शिक्षक ने बदनीयती से एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल घेर लिया। नौबत मारपीट तक पहुंचती उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस शिक्षक को किसी तरह बचाकर अपने साथ कोतवाली लाई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक का चालान कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सिपाहमहेरी गांव में पूर्व माध्यमिक स्कूल है। स्कूल की एक छात्रा के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार को इंटरवल में स्कूल के शिक्षक महेशमणि पुत्र श्यामलाल निवासी रेहुटआ परशुरामपुर थाना फतनपुर ने उसकी पुत्री से पानी मंगाया। ग्लास पकड़ने के दौरान बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो दूसरे शिक्षक दौड़ पड़े। उसकी मानें तो दूसरे शिक्षकों ने महेशमणि को फटकार लगाते हुए छात्रा को समझा बुझाकर शांत करा दिया। 

घर पहुंचने के बाद छात्रा ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इस पर घरवाले स्कूल पहुंचे, लेकिन उस समय सभी शिक्षक जा चुके थे। सोमवार को स्कूल खुलते ही सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीण पहुंच गए। वे हेडमास्टर से घटना की शिकायत करते हुए भड़क गए।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक ने सफाई देने का प्रयास किया तो ग्रामीण उग्र होने लगे। सूचना मिलने पर पृथ्वीगंज पुलिस चौकी से चीता मोबाइल पहुंच गई। पुलिस आरोपी शिक्षक को लेकर चौकी आ गई। पीछे से छात्रा के पिता भी चौकी पर पहुंचे। उन्होंने घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। 

चौकी प्रभारी संजय पांडेय ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने शिक्षक के पास मौजूद लाइसेंसी रिवाल्वर भी अपने कब्जे में ले ली। देर शाम शिक्षक महेशमणि के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें