पहली कक्षा में पढ़ने वाले लड़के से दुष्कर्म
- फोटो : demo
यूपी के इलाहाबाद के यमुनापार के करछना इलाके में सोमवार दोपहर स्कूल के बाहर खेल रहे कक्षा एक के छात्र को एक युवक खींचकर कुछ दूर पर सुनसान में ले गया और उसके साथ वहशियाना हरकत की।
हवस में अंधे युवक के चंगुल से छूटने के बाद बालक रोते हुए अपने घर गया और मां को जानकारी दी। मां ने करछना थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छापा मारा लेकिन आरोपी युवक पकड़ में नहीं आया।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक करछना स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा एक का आठ वर्षीय छात्र दोपहर में लंच के वक्त दोस्तों के साथ बाहर खेल रहा था। तभी उसे कस्बे का ही बीस वर्षीय विकास सिंह बहलाकर स्कूल से कुछ दूर तहसील की निर्माणाधीन कॉलोनी की तरफ ले गया।
वहां जाकर बच्चा लौटने की जिद करने लगा तो विकास उसे खींचकर सुनसान में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। मनमानी करने के बाद विकास ने छोड़ा तो बच्चा रोते हुए स्कूल लौटा। फिर वहां से घर जाकर अपनी मां को युवक की कारस्तानी की जानकारी दी।
बालक के साथ हुए कुकृत्य के बारे में जानकर मां सन्न रह गई। वह बेटे को लेकर पहले स्कूल पहुंची। वहां लोगों और दूसरे बच्चों से बात करने पर आरोपा का नाम विकास मालूम हुआ। पीड़ित की मां ने करछना थाने जाकर आरोपी की शिकायत की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।