फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गए थे शादी का न्योता देने, टूटा हाथ लेकर लौटे

Tue, 08 Mar 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • शादी का न्योता देकर घर लौट रहे थे लड़के, रास्ते में हो गई पिटाई
  • मामूली बात पर क्रिकेट बैट से गिरा-गिरा कर की पीटा
  • 11 मार्च को है शादी लेकिन शादी से पहले पिटाई
  • केवल देखने भर से ही बदमाशों की गैंग ने तीन को धुन दिया
विज्ञापन
मामूली बात पर पिटाई - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंगलुरु के लालबाग इलाके में एक तीन लोगों की उस वक्त हड्डी-पसली एक कर दी गई जब वे रिश्तेदारों के यहां शादी का न्योता देकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की एक गैंग ने तीन लड़कों को इसलिए धुना क्योंकि तीनों ने चाय की दुकान पर दो लड़कों को घूर दिया था।
विज्ञापन


डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक बीते रविवार की रात केएस गार्डन इलाके में रहने वाले नागराज, कमल और अबु नाम के शख्स घर लौटने से पहले चाय की दुकान पर ठहर गए।

उसी दौरान रमन्ना गार्डन इलाके के दो और लड़के वहां मौजूद थे। तभी उन लड़कों से इन तीनों की घूरने को लेकर बहस होने लगी। जैसे-तैसे मामला निपटा। रात के करीब 9 बजे जब तीनों अपने घर जा रहे थे तभी रमन्ना गार्डन वाले लड़के पूरी गैंग को लेकर आ गए और तीनों को घेर लिया। गैंग में
विज्ञापन


शामिल लड़कों ने क्रिकेट बैट से तीनों की धुनाई कर दी। पीड़ितों में शामिल नागराज का हाथ टूट गया, बाकी दो लड़कों को भी गंभीर चोटें आईं।

नागराज की शादी इसी आने वाले 11 मार्च होनी है। लेकिन शादी से पहले ये अनहोनी घट गई। अब टूटे हुए हाथ के साथ शादी हो पाएगी, ये तो पता नहीं, लेकिम मामूली बात पर अंजाम दी गई वारदात ने एक बात उजागर कर दी है कि बैंगलुरु में बदमाशों को कानून-व्यवस्था और पुलिस का जरा भी खौफ नहीं, जो खुद में ही कानून-अदालत बन फैसला कर देते हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें