नगर निगम के निलंबित कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र कर्दम के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। अब सरकार उसकी जांच करेगी। यह जानकारी निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने दी।
निगमायुक्त डॉ. दहिया ने निगम एक्सईएन कर्दम को गत दो फरवरी को काम में लापरवाही बरतने और निर्देश का सही तरीके से पालन न करने के आरोप में निलंबित कर चुके हैं।
एक्सईएन ने ई-टेंडरिंग के अलावा बगैर प्रशासनिक अनुमति लिए टेंडर जारी कर दिया था। यही नहीं उन्होंने निगमायुक्त को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के काम में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिली थी।
निगमायुक्त ने बताया कि उक्त अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार चार्जशीट तैयार कर राज्य सरकार के पास भेज दिया है। अब जांच कराने का काम सरकार का है। सरकार से किसी दूसरे विभाग के अधिकारी से जांच कराने का अनुरोध किया गया है।