फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'स्पेशल 26' के तर्ज पर लूट, आयकर अधिकारी बनकर आए थे लुटेरे

Fri, 11 Mar 2016 06:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली

सार

सोना कारोबारी के घर पर नकली आयकर अधिकारियों का छापा सबको मूर्ख बनाकर घर से लूट ले गए 200 ग्राम सोना और कैश
विज्ञापन
फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूट - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह के साढ़े चार बज रहे थे। घर के दरवाजे पर आयकर अधिकारी बताने वाले लोग आ धमके। ये देख सोना कारोबारी को धक्का लगा। लेकिन उनके जाने के बाद घर से कीमती जवाहरात और नकदी गायब मिली तो घरवालों के होश फाख्ता हो गए। उन्हें अंदाजा हो गया कि वो सरकारी छापेमारी नहीं बल्कि लुटेरों की वारदात का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन


आंध्रप्रदेश के चित्तूर में 5 लुटेरों की गैंग ने अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर नकली आयकर विभाग की टीम बनकर सोना कारोबारी के घर में छापा मारा और लाखों का लूट को अंजाम देकर रफू-चक्कर हो गए।

लूट को नागालापुरम निवासी जयारमन के यहां गुरुवार की सुबह अंजाम दिया गया। जयारमन की ज्वैलरी की दुकान है। बदमाशों को शायद ये पहले से पता था। पीड़ित परिवार के मुताबिक लुटेरे उनके घर से करीब 200 ग्राम सोना और 10 हजार रुपए की नकली ले गए।
विज्ञापन


जयारमन के मुताबिक बुधवार की रात वो कुछ जवाहरात घर पर लाए थे। लुटेरे सूमो गाड़ी से आए थे। गाड़ी पर भारत सरकार का बोर्ड भी लगा था। बदमाश ने वारदात को सुबह साढ़े चार बजे अंजाम दिया।

लुटेरों ने दरवाया खटखटाया और बताया कि वो इनकम टैक्स अधिकारी है। अधिकारियों का नकली चोला ओढ़े लुटेरों ने जयारमन के परिवार से कहा कि जब तक तलाशी अभियान चल रहा है तब तक जो जहां है वहीं रुका रहे। लुटेरों ने अलमारी की चाबियां ले लीं और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

लुटेरे जब घर से चले गए तो जयारमन और उनके परिवार ने देखा कि घर से 200 ग्राम सोना और 10 हजार की नकदी गायब है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को खबर की। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें