फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को घर में अकेला देख डोला ससुर का ईमान, मनमर्जी करने के बाद कर दिया ऐसा हाल

Mon, 15 Jan 2018 03:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू और ससुर के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर में कोई नहीं होने पर ससुर ने बहू को बनाया अपनी हवस का शिकार। बहू किसी को उसके कुकर्म के बारे में न बता दें इसलिए केरोसिन डालकर उतार दिया मौत के घाट।
विज्ञापन


घटना उड़ीसा के मयूरभंज जिला की है। यहां 55 साल के एक युवक ने अपनी ही बहू के साथ रेप किया है। ससुर के इस कुकर्म का बहू ने विरोध किया तो बेरहम ससुर ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बहू के ऊपर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। एफआईआर के अनुसार आरोपी ससुर का नाम रामगोपाल है। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात रामगोपाल और उसकी बहू को छोड़कर घर के सभी लोग किसी काम से बाहर गए हुआ थे। मौके का गलत फायदा उठाते हुए रामगोपाल ने बहू का रेप किया। वहीं बहू ने ससुर की इस शर्मनाक हरकत का विरोध किया और कहा कि वह उसकी शिकायत परिवार के बाकी लोगों से करेगी। 

मगर किसी चीज की परवाह किए बिना रामगोपाल ने उसके साथ मारपीट की, और फिर उसके साथ रेप किया। बहू किसी को कुछ न बता दे इसलिए रामगोपाल ने उसे आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मृत बहू का विवाह दो साल पहले रामगोपाल के बेटे अवनिश से हुआ था। फिलहाल आरोपी रामगोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें