फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए होनी थी हथियारों की डील, लेकिन उससे पहले ही...

Mon, 15 Jan 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पकड़े गए असलहे - फोटो : file photo
विज्ञापन

एसटीएफ टीम को ऊधम सिंह नगर में बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने बरेली के 2 आर्म डीलर को अरेस्ट किया है। उनके पास से 8 कंट्री मेड हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल एसटीएफ की टीम पूछताछ में लगी है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों की डील होनी थी। एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने यूपी से उत्तराखंड में तमंचे की सप्लाई करने वाले बरेली रिछा के दो लोगों को किया गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।

कुछ दिन पूर्व एसटीएफ को सितारगंज और किच्छा में तमंचों की डील होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

4000 के तमंचे उत्तराखंड में 7000 में बेचते थे

arrest
एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलभट्टा छेत्र में बरेली रिछा के दो लोग तमंचों का सौदा करने आ रहे हैं।

इस पर एसटीएफ की टीम और पुलिस ने मिलकर रविवार रात वार्ड नं. 1 मोहल्ला मस्ताना कस्बा रिछा थाना देवरिया जिला बरेली निवासी वसीम अहमद पुत्र नईम अहमद और नईम अहमद पुत्र अमीर अहमद को पुलभट्टा से गिरफ्तार कर उनके पास से 8 तमंचे बरामद कर लिए।

एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त रिछा से 4000 में तमंचे खरीदकर उत्तराखंड में 7000 में बेचते थे। तमंचों की क्वालिटी भी बेहतरीन है। पकड़े गए वसीम और नईम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनसे और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें