रास्ते को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला की मौत
Sat, 05 Mar 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
सार
रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला की मौत
शनिवार को घर में थी बड़े बेटे की शादी, माहौल गमगीन, मातम पसरा
पुलिस कह रही है कि बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
घर के सामने का रास्ता उसके के लिए जिंदगी का आखिरी रास्ता साबित हुआ। बीते कई दिनों से रास्ते को लेकर गांव में विवाद चल रहा था। शनिवार को उसी रास्ते से घर में खुशियां आने वाली थी। बड़े बेटे की शादी जो थी। लेकिन रास्ते के विवाद ने ऐसा हिंसक रुख अख्तियार किया कि दो पक्षों में ताबड़तोड़ लाठी-डंडे चल गए। इस विवाद में जख्मी हुई उस मां की मौत हो गई, जो बेटे की शादी और बहू का सुख पाने के सपने संजो रही थी।
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली वारदात यूपी के आजमगढ़ की है। चश्मदीदों के मुताबिक विशुनपुर गांव में शुक्रवार शाम रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की मौत बाइक से गिरने के कारण हुई है। विशुनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय उषा देवी का गांव में एक व्यक्ति से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय से कमीशन के कुछ सदस्य आए थे और वे जमीन की पैमाइश करने के बाद चले गए।
लोगों के अनुसार रास्ते के विवाद को लेकर शाम छह बजे दोनों पक्षों में मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। इसमें उषा देवी और 18 वर्षीय उनका लड़का विवेक घायल हो गए।