हाथरस क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को उसके ही कॉलेज के एक बाबू ने बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा किसी तरह आरोपी की हैवानियत का शिकार होने से बच गई।
पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं कॉलेज प्रबंधन ने बाबू को नौकरी से निकाल दिया है। छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कॉलेज के बाबू की उस पर कई महीनों से बुरी नजर थी। 13 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपी बाबू बहाने से उसे एक क्लास में ले गया।
ये भी पढ़ें- बारात में आए युवक ने बनाया हवस का शिकार, मासूम की हालत देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन
क्लास खाली थी। अंदर जाते ही बाबू ने क्लास का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यह देखकर छात्रा सकपका गई। उसने बाबू से दरवाजा खोलने को कहा। इस पर बाबू ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। बाबू ने कहा कि शोर मचाने पर वह छात्रा का करियर चौपट कर देगा। आरोप है कि इस दौरान ही बाबू दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। छात्रा ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बाबू हड़बड़ा गया।