यूपी में एक के बाद एक राजनैतिक लोगों की हत्या हो रही हैं। कभी किसी सपा नेता का मर्डर हो जाता है तो कभी किसी भाजपाई का। अब ख़बर आ रही है कि इलाहाबाद के सोरांव में अपना दल की मंडल अध्यक्ष और पति की हत्या हो गई। बता दें कि अपना दल से सांसद अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी को बदमाशों ने नींद में ही मार डाला। पुलिस को घटनास्थल से खून से सने पत्थर भी मिले हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि मामला आपसी रंजिश का है या राजनैतिक रंजिश का।
वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। लोगों में इस हत्या को लेकर गुस्सा भी है।