फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन से बलात्कार के आरोपी बिशप अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंचे

Tue, 18 Sep 2018 01:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में नन से बलात्कार करने के आरोपी जालंधर के बिशप फ्रेंको मुलक्कल (54) ने मंगलवार को केरल हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की और दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप एक गढ़ी हुई कहानी है जिसका उद्देश्य बदला लेना है।

विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को केरल पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश होने से एक दिन पहले इस गैर जमानती अपराध में गिरफ्तारी की आशंका से बिशप ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

बिशप ने दावा किया कि आरोप लगाने वाली नन के खिलाफ उन्हें कई शिकायतें मिली थीं, जिन पर उन्होंने कार्रवाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए उनके खिलाफ आरोप लगाए गए और इसके लिए उक्त कहानी गढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाने वाली नन जालंधर डायोसिस के तहत आने वाले धर्म संघ में सेवारत हैं।
निर्दोष होने का दावा करते हुए बिशप ने यह भी कहा कि कि नन की शिकायत कुछ और नहीं बल्कि काल्पनिक कहानी है।

नन ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ कैथोलिक बिशप ने वर्ष 2014 से 2016 के बीच उनका कई बार यौन उत्पीड़न किया।

{इनपुट-भाषा}

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें