भाई ने पहले अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की। बाद में वह पुलिस से बोला कि मुझे कुछ देर के लिए रिहा कर दो अधूरा काम पूरा करना है, जानिए
घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के निशातबाग में बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाला भाई उसके प्रेमी को भी मारना चाहता था। मगर जब वह थाने पहुंच गया और पुलिस कस्टडी में आ गया तब उसे यह बात याद आई।
जब पुलिस उसे पीआरवी में बैठाकर मौके पर ले जा रही थी, तब उसने पीआरवी कर्मियों से आधा घंटे की मोहलत मांगी और कहा कि उसे छोड़ दो, वह बहन के प्रेमी को भी मारकर आ जाएगा। यह खुलासा यूपी 100 पीआरवी पर तैनात सिपाही शैलेंद्र सिंह व रामवीर सिंह ने किया है।
सोमवार को एसएसपी आफिस में सम्मान के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब वह युवक को लेकर थाने से मौके पर जा रहे थे तो हत्या के आरोपी युवक ने कहा था कि उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें, ताकि वह अधूरे काम को पूरा कर सके।