फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कों ने 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ऐसा काम उड़ गए होश

Tue, 16 Jan 2018 09:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
13 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग लड़के उसे सुनसान जगह ले गए और हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने होश उड़ाने वाली वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की है। साहिबाबाद में हिंडन एयरबेस परिसर में रहने वाली एक किशोरी से पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने गैंगरेप किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरबेस परिसर में परिवार के साथ रहने वाली किशोरी (13) के पिता घरेलू सहायक हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम किशोरी पड़ोस के दो किशोरों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दोनों उसे बहलाकर एकांत जगह पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


रोती हुई घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी का आरोप है कि एक सप्ताह से दोनों आरोपी उसे परेशान कर रहे थे। शनिवार को दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त शोर मचाने पर एक किशोर ने उसका मुंह हाथ से दबा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन

फाइल फोटो
परिजनों ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी उम्र भी 14-15 साल के आसपास है और उनके माता-पिता भी घरेलू सहायक-सहायिका हैं। 

साहिबाबाद एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें