हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ने बरेली से डॉग स्क्वाड भी बुलाया था। खोजी कुत्ता घटनास्थल से थोड़ी दूर पर बनी मढ़ी के पास तक गया था। आसपास खून के धब्बे भी मिले थे। तभी बाबा पुलिस के शक के दायरे में आ गया था, लेकिन पुख्ता सबूत के अभाव में पुलिस बाबा पर हाथ डालने से बच रही थी।
एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में घूमकर बाबा के बारे में सुराग लगाने में जुट गए थे। उन्होंने एक महिला को मोबाइल फोन पर बात करते हुए सुन लिया कि पुलिस आई थी लेकिन अब चली गई।
पढ़ें:-
एक शख्स, दो घंटे और 6 कत्ल, CCTV से जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला है
दो-तीन दिन में सब कुछ सही हो जाएगा। पुलिस का यहीं पर शक गहरा गया और महिला को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ हुई तो उसने घटना के बारे में बता दिया कि बाबा सुआलाल ने अमित की हत्या की है, लेकिन महिला का इस हत्या में कोई हाथ नहीं है। इस पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर बाबा टूट गया और उसने घटना कबूल कर ली। बाबा ने पुलिस को बताया कि अमित ने उसे एक दिन पहले मढ़ी पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
उसने पोल खुलने के डर से अमित की हत्या कर दी। सुआलाल से हत्या में इस्तेमाल हंसिया व खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला को आरोपी नहीं बनाया है।