चलते ऑटो में म्यूजिक टीचर का यौन उत्पीड़न होता रहा और वहां खड़ा एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ऐसा होते देखता रहा। आरोपी 4 थे।
दरअसल, मामला मुंबई के थाणे में सोमवार सुबह 5.30 बजे का है, जब महिला (21) एक ऑटो रिक्शा पर गई थी, और जब वह सिग्नल के पास पहुंची तो उसके रिक्शे के दाईं तरफ वैन आ गई। जिसके बाद वैन चालक ने म्यूजिक टीचर से छेड़छाड़ करते हुए उस पर और रिक्शा ड्राईवर पर फाइबर पाइप फेंकी।
मामले में थाणे ट्रैफिक पुलिस ने 4 टो ऑपरेटर को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने वैन ड्राईवर राकेश झा, शमशाद खान, दुरेश जाधव और रमेश पटेल के रूप में की है। ड्राईवर राकेश के अलावा अन्य आरोपी वैन में पीछे बैठे थे।
पढ़ें- नाबालिग युवती के साथ ट्रेन में ऐसी शर्मनाक हरकत, चौंक जाएंगे आप
कपूरबावाड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी राकेश झा लगातार महिला से अश्लील इशारे कर रहा था। जब इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए रिक्शा चालक राहुल मिश्रा ने उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा, तो आरोपी के साथ रहे तीन अन्य युवकों ने भी लड़की से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित लड़की ने दावा किया है कि झा और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उनमें से एक ने उन पर फाइबर पाइप फेंकी। इसके अलावा महिला ने एक ट्रफिक पुलिस पर भी केस दर्ज करने के लिए कहा है, जो ये घटना चुपचाप देख रहा था।