फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्जाने की मांग को लेकर शव रख काटा हंगामा, सिटी बस से हुई थी मौत

Wed, 23 Aug 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
विज्ञापन
आलमबाग के ईको गार्डन के पास मंगलवार शाम स्कूटी सवार नाजनीन (40) की सिटी बस से टक्‍कराकर हुई मौत के बाद आज स्‍थानीय लोगों ने हर्जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


स्‍थानीय लोगों ने बाजारखाला के बुलाकी अड्डा पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने मांग पूरी न होने तक हटने से इंकार कर दिया।

इस हंगामे के कारण वहां काफी जाम लग गया। दुर्घटना में साथ जा रहे भतीजे और बेटी को भी हल्की चोटें आईं थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। कल भी लोगों ने पुलिस के खिलाफ करीब तीन घंटे नारेबाजी की थी।
विज्ञापन


बाजारखाला के बुलाकी अड्डा स्थित शकूर का खेत शादिक महेवा मोहल्ला में नाजनीन दो बेटे फाजिल, आदिल और बेटी आलिशा के साथ रहती थी। पति लईक अहमद उर्फ बब्लू की पांच साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई।

नाजनीन किसी रिश्तेदार की मौत के बाद मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे नाका के हाता शेरखां निवासी बहन के बेटे शारुख और बेटी आलिशा के साथ बंगला बाजार जा रही थी।

अभी वह स्कूटी से कैलाशपुरी चौराहे से बंगला बाजार की तरफ इको गार्डेन के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार सिटी बस (25 नंबर चारबाग से बिजनौर जाने वाली) ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही नाजनीन सड़क पर और भतीजा और बेटी फुटपाथ पर गिरे। बस नजनीन को रौंदती निकल गई। शारूख का आरोप है कि उसने बंगला बाजार चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को आवाज भी दी, लेकिन वह बस चालक से रुपये लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें