फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने लगाया आरोप, अपराधियों का समर्थन करने लगे नवजोत सिंह सिद्धू

Thu, 05 Aug 2021 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप नेता चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक खिलाड़ी रहे हैं और युवाओं के आदर्श रहे हैं। अब उन्हें सामने आकर नशे के कारोबारियों के विरोध में आवाज बुलंद करनी चाहिए और सरकार से कार्रवाई करानी चाहिए...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि नवजोत सिंह सिद्धू अब अपराधियों का समर्थन करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के पहले वे जिन अपराधियों के विरोध में कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोध किया करते थे, आज उस पर पूरी तरह चुप हो गए हैं। इससे लगता है कि वे भी अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह अपराधियों के समर्थन में आ गए हैं। चीमा ने नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब में नशे का कारोबार करने वाले और दलित छात्रों की छात्रवृत्तियों के मामले में घोटाला करने वाले लोगों पर केस दर्ज कराने के लिए आवाज उठाने की मांग की।

विज्ञापन


हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां के युवा उज्जव भविष्य के सपने देखने की बजाय नशे के अंधकार में भटकने लगे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकने के लिए कोई उचित उपाय नहीं किया, उलटे जो लोग नशे के कारोबार के आरोपी रहे हैं, सरकार उनसे सांठगांठ कर अपना काम चलाती रही है। चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक खिलाड़ी रहे हैं और युवाओं के आदर्श रहे हैं। अब उन्हें सामने आकर नशे के कारोबारियों के विरोध में आवाज बुलंद करनी चाहिए और सरकार से कार्रवाई करानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें