फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मां की आवाज आई मार डाला..., कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ पड़ी थीं, पुलिस से बोली मासूम बेटी

Fri, 15 Mar 2024 10:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

टीआई नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल देखकर संदेह लग रहा है। मौके से खून लगी तलवार मिली है। बेटी के बयान से लग रहा है कि घर में कोई नहीं आया था। दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है।
विज्ञापन
घायल पति और मृतक महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में खेत पर बने मकान में रहने वाली नाबालिग ने बुधवार-गुरुवार रात 1 बजे समीप कमरे में सोई मां की आवाज सुनी थी... मार डाला, मार डाला…। कुछ देर में आवाज बंद हो गई। उसे लगा कि माता-पिता में विवाद हुआ होगा। 2 घंटे बाद पिता की आवाज आई, जब बेटी कमरे में पहुंची तो मां खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पिता का पेट कटा हुआ था। इसके बाद मासूम बेटी ने मामा को सूचना देकर बुलाया। बेटी ने पिता पर मां की हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मामला भाटपचलाना थाना क्षेत्र के गजनीखेड़ी नई आबादी का है। डायल 100 को रात 3 बजे सूचना मिली थी कि गजनीखेड़ी नई आबादी में खेत पर बने मकान में एक महिला की खून से सनी लाश पड़ी है और पति घायल है। डायल 100 मौके पर पहुंची और भाटपचलाना थाना पुलिस को सूचना दी गई। टीआई नरेन्द्र कुमार यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने बताया था कि 2-3 अज्ञात लोग आए थे, जिन्होंने हमला किया। लेकिन, घटनास्थल देख संदेह नजर आने लगा। 

मृतक महिला का नाम कृष्णाबाई और घायल पति संतोष पिता गणपत भील होना सामने आया। पति की हालत गंभीर होने पर उसे बडऩगर अस्पताल भेजा गया, जहां से उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटनाक्रम सामने आने पर एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी ग्रामीण नितेश भार्गव, एसडीओपी पुष्पा प्रजापत मौके पर पहुंचे। जिस कमरे में कृष्णाबाई की लाश पड़ी थी, वहीं पर खून से सनी तलवार मिली। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। 
विज्ञापन


बेटी ने पिता पर जताई हत्या की शंका
घटनास्थल से शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। मृतक कृष्णाबाई की 14 वर्षीय बेटी विद्या ने बताया कि मकान मे माता-पिता के साथ उसकी दादी और चचेरी बहन उमा रहती है। माता-पिता के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों समीप कमरे में सोते थे। रात 1 बजे मां की आवाज सुनी थी मार डाला, मार डाला, सुनकर लगा कि माता-पिता में विवाद हुआ होगा। देखने पर दरवाजा अंदर से बंद था। वह दादी के पास जाकर सो गई। रात 3 बजे पिता की आवाज सुनाई दी। विद्या.. विद्या तो वह उठकर गई। दरवाजा खुला था। मां जमीन पर पड़ी थी और पिता घायल थे। उसने मामा रामलाल का सूचना दी। उनके आने पर लोगों को बताया गया। बेटी ने पिता पर मां की हत्या की शंका जताई है।

बिलपांक का रहने वाला है संतोष भील 
संतोष बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम का रहने वाला है। कम उम्र में उसकी कृष्णाबाई से शादी हो गई थी। कुछ साल पहले कृष्णाबाई के पिता का निधन हो गया। उन्हें सरकार की ओर से खेती के लिए पट्टे की जमीन मिली थी। कृष्णाबाई मायके गजनीखेडी लौट आई। संतोष भी घर जमाई बनकर रहने लगा। लेकिन, दोनों के बीच विवाद होने लगा था। 

हालत में सुधार होने पर करेंगे पूछताछ
टीआई नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल देख संदेह प्रतीत हुआ था। मौके से खून लगी तलवार मिली है। बेटी के बयान से लग रहा है कि घर में कोई नहीं आया था। दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। जिसके चलते घटनाक्रम सामने आया है। घायल पति का इंदौर में ऑपरेशन हुआ है। हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी। उसका उपचार पुलिस की मौजूदगी में कराया जा रहा है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ और जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें