फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वीडी शर्मा बोले- भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने देश-प्रदेश को विकट परिस्थितियों से बाहर निकाला

Wed, 20 Mar 2024 09:22 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सागर नरयावली और बंडा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। केंद्रीय विश्व विद्यालय में दिव्यांग छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सागर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, हमारे नव मतदाता नई सरकार बनाने, देश के प्रधानमंत्री और सांसदों को चुनने के लिए तैयार हैं। लेकिन, चुनाव में जाने से पहले 18-19 साल के जो नए मतदाता हैं, उनका यह जान लेना जरूरी है कि 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले प्रदेश की क्या हालत थी? 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश की क्या हालत थी? नव मतदाताओं के लिए यह जान लेना भी जरूरी है कि भाजपा और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कैसे देश और प्रदेश को उस विकट परिस्थिति से निकाला और किस तरह देश-प्रदेश का कायाकल्प किया। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) ने सागर में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को सागर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सागर नरयावली और बंडा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मीडिया द्वारा पिछले दिनों सागर केंद्रीय विश्व विद्यालय में दिव्यांग छात्रों पर पुलिस के लाठी चार्ज करने के सवाल पर कहा कि यह पुलिस का निंदनीय कृत्य है। मामले के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें