फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: क्रिकेटर केएल राहुल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, माता-पिता के साथ पहुंचे श्रीमहाकालेश्वर मंदिर

Wed, 20 Mar 2024 09:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: क्रिकेटर केएल राहुल बाबा महाकाल के दर्शन करने अपने पिता केएन राहुल और माता राजेश्वरी के साथ आए थे। राहुल परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए और गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना किया।
विज्ञापन
क्रिकेटर केएल राहुल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर अपने माता-पिता के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखी। भस्म आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका और बाबा महाकाल से प्रार्थना की।

विज्ञापन


विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि क्रिकेटर केएल राहुल बाबा महाकाल के दर्शन करने अपने पिता केएन राहुल और माता राजेश्वरी के साथ आए थे। केएल राहुल परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए और गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल का पूजा-अर्चना किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि केएल राहुल और परिवार के द्वारा बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। पुष्प अर्पित किए गए और बाबा महाकाल की चौखट पर सिर झुकाकर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान वे शिव मंत्रों का जाप भी कर रहे थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें