फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बाघ के हमले से चरवाहा हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 28 Mar 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में बाघ के हमले से चरवाहा घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में लगातार अब बदलाव आ रहे हैं। लेकिन वह बदलाव इंसानों में नहीं जानवर में आ रहे हैं। पहले जानवर आदमखोर नहीं हुआ करते थे, लेकिन अब लगातार बाघ और अन्य जंगली जानवर मनुष्य पर हमले करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत बीटीआर अंतर्गत धमोखर परिक्षेत्र के बदरेहल बीट में टाइगर ने फिर से एक व्यक्ति के ऊपर हमला किया है। जहां गुरुवार देर शाम हुई इस घटना में बहादुर सिंह पिता मरदन सिंह मरावी उम्र 65 निवासी बदरेहल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

वहीं, अब घटना के बाद जानकारी पर मौके पर पहुंची संबंधित पार्क टीम घायल को जिला अस्पताल लाई है। जहां फिलहाल घायल का इलाज जारी है। अब इस घटना में घायल का गला और चेहरा गंभीर रूप से चोटिल बताया जा रहा है। बताया गया है कि घायल अपने मवेशियों को लेकर वापस घर की ओर आ रहा था। उसी समय बदरेहल बीट के आरएफ-103 के करीब झाड़ियों की ओट में छुपे टाइगर ने हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें