फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का एकदिवसीय दौरा, टाइगर रिजर्व के इको सेंटर में कार्यक्रम होंगे आयोजित

Wed, 24 Jan 2024 08:36 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल अपने एक दिवसीय पर उमरिया आ रहे हैं। इस दौरान वो टाइगर रिजर्व के इको केंद्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा करेंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला पहली बार जिले के दौर पर आ रहे हैं, जिसको लेकर लगातार प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है।

विज्ञापन
एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का एक दिवसीय दौरा उमरिया में होने वाला है, जिसकी तैयारी पूरी तरह से शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम आज बुधवार को भोपाल से चलकर कटनी होते हुए बांधवगढ़ पहुंचेंगे, जहां वो टाइगर रिजर्व के इको केंद्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

पहली बार आ रहे उमरिया
बता दें कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, जिसे लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला पहली बार जिले के दौर पर आ रहे हैं, जिसको लेकर लगातार प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। प्रशासन की टीम और पुलिस की टीम निगरानी भी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें