देश की सरकारों ने हमेशा विपक्ष को सम्मान दिया, उनकी बातें सुनी और अमल भी किया। लेकिन भाजपा अब उस परिपाटी को भी नष्ट कर देना चाहती है। कांग्रेस उसकी मनमानी और दमनकारी नीतियों का विरोध करती रहेगी। उक्त आशय के उद्धार उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी द्वारा असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को तथा कथित रूप से रोके जाने के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किए।
कमेटी अध्यक्ष सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति एक स्वाभाविक परिस्थिति है। परंतु भाजपा इसे प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत विरोध मान कर नेताओं को अपमानित करने की साजिश रच रही है। असम की घटना उसकी इसी सोच का परिणाम है, जिसकी वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। अजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सत्ता के मद में बौराए भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को तत्काल बर्खास्त करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजधर्म का पालन करने के निर्देश दें।
किया नेताजी को नमन
इससे पूर्व कांग्रेस ने देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, उदय प्रताप सिंह, सावित्री सिंह, मयंक सिंह, रघुनाथ सोनी, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, ठाकुरदास, शिशुपाल यादव, राजीव सिंह, शकुंतला धुर्वे, अशोक गोटिया, माधव दास, ताराचंद राजपूत, निरंजन प्रताप सिंह, नासिर अंसारी, मो. आजाद, शिशुपाल यादव, राजीव सिंह बघेल, संजय पांडे, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, ताजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सोनी, सोमचंद वर्मा, नानकराम, उमेश कोल, प्रहलाद यादव, खुर्रम, किशोर सिंह, मोहित सिंह, बदूद खान और लक्ष्मी गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।