फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: साहब! मुझे न्याय दिलाओ, आरक्षक से परेशान होकर महिला ने आईजी से लगाई फरियाद, जानें क्या है मामला

Thu, 28 Dec 2023 10:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गोपाल मंदिर पर दुकान लगाने वाली महिला ने आरक्षक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया जिसकी वजह से उसने अपने पति को भी तलाक दे दिया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपाल मंदिर पर दुकान लगाने वाली महिला ने आरक्षक पर शोषण का आरोप लगाकर आईजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आरक्षक ने शादी का झांसा दिया था, शिकायत करने पर समझौता कर लिया था। अब फिर से धमका रहा है।

विज्ञापन


तिलकेश्वर कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने आईजी कार्यालय में आवेदन सौंपते हुए बताया कि उसकी पहचान 10 साल पहले पुलिसकर्मी उमेश भावसार से हुई थी। दो साल बाद उसने शादी का झांसा दिया और मिलने आने लगा। वह पति को छोड़ मायके में रहती थी। इस दौरान उसने शोषण किया और 2021 में उसने शादी से इंकार कर दिया, जिसकी शिकायत महिला थाने पर की। 
महिला प्रकोष्ठ में 28 जून 2021 को उसने शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया। उस वक्त तक पति से तलाक नहीं हुआ था। शादी का समझौता करने पर उसने पति से तलाक ले लिया, लेकिन अब आरक्षक ने फिर शादी से इंकार कर दिया है। वह मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर धमका रहा है। महिला का कहना था कि वह चूड़ी की दुकान लगाकर अपना जीवन व्यापन कर रही है। उमेश के खिलाफ उचित कार्रवाई कर मुझे न्याय दिलाया जाए। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले मे उमेश भावसार से चर्चा की गई तो उसका कहना था कि महिला का आरोप झूठा है। वह बेवजह परेशान कर रही है। महिला की झूठी शिकायतों से परेशान होकर न्यायालय में याचिका लगाई गई है। पूर्व में भी शिकायत की थी, जो झूठी पाई गई थी, जिसके बाद महिला ने राजीनामा कर लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें