फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल दर्शन के पहले शिप्रा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, बड़े भाई को लोगों ने बचाया

Tue, 03 Oct 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: महू के शांति नगर से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गए थे दो भाई। छोटे को डूबता देख बड़ा भाई बचाने के लिए कूदा, वह भी डूबने लगा तो लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के शिप्रा नदी में हादसा हो गया तथा फिर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि शांति नगर महू निवासी मोहित पिता राजू और उसका बड़ा भाई जयेश दोपहर में बाइक से उज्जैन आए थे और दोनों महाकाल दर्शन किए। इसके बाद रामघाट पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


रामघाट पहुंचने पर मोहित ने शिप्रा नदी में स्नान करने को कहा। इस पर उसके बड़े भाई जयेश ने उसे रोका, लेकिन मोहित ने उसकी बात नहीं सुनी नहाने के लिए पानी में उतर गया और उसकी आंखों के सामने ही गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। भाई डूबते देख जयेश ने आवाज लगाई तो तैराक नदी में कूदे, लेकिन तब तक डूबने से मोहित की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी उज्जैन आ गए थे। जयेश ने बताया कि दोनों भाई पिछले माह ही एक प्रायवेट फैक्टरी में काम पर लगे थे और पहली तनख्वाह मिलने पर महाकाल दर्शन करने आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को कराया तथा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें