फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Rape Case: मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण और मकान पर चलेगा बुलडोजर, घर में ही बनाया मंदिर-मजार

Tue, 03 Oct 2023 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Rape Case: आरोपी भरत सोनी के मकान को नगर निगम बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करेगा। उज्जैन नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई बुधवार को होगी। आरोपी ने उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। वह अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ कई साल से अवैध रूप से रह रहा था। 
विज्ञापन
अवैध निर्माण और मकान पर चलेगा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उज्जैन पुलिस जहां आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर उसे जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की तैयारी कर रही है। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम ने भी आरोपी के अवैध कब्जे पर हथौड़े चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम नानाखेड़ा स्थित दुष्कर्मी भरत सोनी के अवैध कब्जे को हटाने पहुंचेगी।

विज्ञापन


मामले में जानकारी देते हुए निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्मी भरत सोनी के द्वारा नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने की जानकारी मिली है, जिसे बुधवार को ध्वस्त किया जाएगा और यह कब्जा खाली करवाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी यहां मौजूद रहेगा।



यहां है दुष्कर्मी का अवैध कब्जा
बताया जाता है कि नानाखेड़ा पर पर्यटन विकास निगम की होटल अवंतिका के बाहर दुष्कर्म के आरोपी भरत सोनी का अवैध कब्जा है। जहां एक और मजार तो दूसरी और मंदिर बना हुआ है। इस पूरे मकान के आसपास हरे रंग की मेट लगी हुई है, जिससे कि यह अवैध कब्जा किसी को नजर न आए। अब तक तो नगर निगम ने इस कब्जे को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन भरत द्वारा किए गए दुष्कर्म के बाद नगर निगम आयुक्त के निर्देशों पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसीलिए आज तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
बताया जाता है कि दुष्कर्म के आरोपी भरत सोनी का भाई अर्जुन नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। जो की क्षेत्र के लोगों को डराया धमकाया करता था। उसी का खौफ कहा जाए कि इस सरकारी जमीन पर देखते ही देखते भरत सोनी के परिवार ने धीरे-धीरे इतना कब्जा बढ़ाया की यह परिवार यहीं पर मकान बनाकर रहने लगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें