फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में बाबा की भक्ति में लीन दिखे

Thu, 28 Sep 2023 11:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री एवं उत्तरप्रदेश चंदौली से सांसद महेंद्रनाथ पाण्डे गुरुवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया। 



महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित नवनीत गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे आज बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के साथ ही भगवान का पूजन अर्चन करने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और उसके बाद गर्भगृह के बाहर चांदी द्वारा से भगवान का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान पांडे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें