उज्जैन में इस कंटेनर का ताला तोड़कर दवाइयों के बक्से चुरा लिए गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
बैंगलोर से दवाओं के कार्टून भरकर जयपुर जा रहे कंटेनर का नजरपुर से घोंसला के बीच अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ डाला और आठ कार्टन बक्से चोरी कर लिए। इसकी रिपोर्ट घट्टिया थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि कंटेनर क्रमांक आरजे 14 जीपी 3140 के चालक बाबूलाल पिता गोकुल गुर्जर निवासी संदीला मेनवास जिला टोंक राजस्थान की रिपोर्ट पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाबूलाल ने बताया कि वह बैंगलोर से दवाओं के कार्टन कंटेनर में भरकर जयपुर जा रहा था। तभी नजरपुर से घोंसला के बीच अज्ञात बदमाशों ने कंटेनर का ताला तोड़कर उसमें रखे दवाओं से भरे कार्टन चोरी कर लिए। आगर रोड स्थित बालाजी ढाबा से घोंसला के बीच हुई चोरी की जानकारी ड्राइवर को घोंसला के पुराने टोलनाके के पास मिली, जिसकी शिकायत लेकर ड्राइवर थाने पहुंचा। बाबूलाल ने बताया कि चोरी गई दवाओं की कीमत पता नहीं चली है।