फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्मारती के दौरान महाकाल मंदिर में लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

Mon, 25 Mar 2024 08:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भस्मारती के दौरान आज सवेरे महाकाल मंदिर में आग लगने से पुजारी समेत पांच लोग झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्मारती के दौरान आग लग जाने से पुजारी सहित पांच लोग झुलस गए। बाबा को आज धुलेंडी के अवसर पर भस्मारती के दौरान अबीर- गुलाल लगाया जा रहा था, तभी गर्भगृह में आग लग गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। आग पर भी तुरंत काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


मंदिर में इस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर रंग - गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।
विज्ञापन

इस मामले में उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक कमेटी इसकी जांच करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें