फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime: अभद्रता करने से रोकने वाले शिक्षक पर चाकू से वार, गाल और पीठ पर लगी चोट

Tue, 10 Oct 2023 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime: उज्जैन जिले में एक शिक्षक पर चाकू से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अभद्रता करने से रोक रहा था। ऐसे में उस पर चाकू से वार किया गया। शिक्षक के गाल और पीठ पर चोट लगी है।
विज्ञापन
घायल शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में सोमवार रात निजातपुरा में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक से सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने अभद्रता की, जब शिक्षक ने इसका विरोध किया तो चाकू से वार कर दिए। अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि चाकू मारने वाला व्यक्ति बदमाश प्रवृत्ति का है। कोतवाली पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि निजातपुरा में रहने वाला संतोष राव कोचिंग टीचर है और सोमवार रात उसका विवाद सामने रहने वाले प्रवीण साहू नामक व्यक्ति से हो गया। रात में प्रवीण शराब के नशे में गाली दे रहा था। इस पर संतोष ने उसे रोका तो वह भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी प्रवीण ने चाकू से संतोष पर हमला कर दिया और उसके गाल और पीठ पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल हालत में उसे छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला। घायल संतोष को उसके परिवार के लोग तत्काल अस्पताल लेकर आए। इस दौरान क्षेत्र में जमकर हंगामा मचा था। इधर, गंभीर रूप से घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर प्रवीण की तलाश की जा रही है तथा उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें