फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शिप्रा नदी में गाय का कटा सर मिलने से सनसनी, घटना के विरोध में बजरंग दल ने किया चक्काजाम

Tue, 07 Feb 2023 01:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

धर्मनगरी उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी में गौ माता का कटा हुआ सर मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन और समाजजनों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है। बता दें, पूर्व में भी इस तरह की घटना देखने को मिली थी। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया और गाय के सर को काटकर शिप्रा नदी में फेंक दिया था। जिसके बाद राहगीरों ने घटना की सूचना बजरंग दल के नेताओं को फोन पर दी, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

जांच में जुटी नीलगंगा थाना पुलिस 
हिंदूवादी संगठन के नेता पिंटू कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि फोन पर राहगीरों ने सूचना दी कि शिप्रा नदी में गाय का कटा हुआ सर मिला, जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना की गई। नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें