फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन के व्यापारी की लाखों की संपत्ति अटैच, जीएसटी का नोटिस मिलने के बाद भी नहीं दिया था जवाब

Thu, 23 Nov 2023 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

ओम एंटरप्राइजेज के संचालक योगेश गोविंदानी पर विभाग का 68 लाख 47 हजार 965 रुपये का सर्विस टैक्स एरिया काफी समय से बकाया चल रहा था। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी योगेश कोई जवाब नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
संपत्ति के कु्र्क करने का नोटिस चिपकाते जीएसटी विभाग के कर्मचारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी विभाग की टीम ने एक व्यापारी की लाखों रुपये कीमत की संपत्ति अटैच की है। व्यापारी पिछले काफी समय से विभाग को सर्विस टैक्स जमा नहीं करवा रहा था। नोटिस देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर उक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जीएसटी अधीक्षक राधा मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि ओम एंटरप्राइजेज के संचालक योगेश गोविंदानी पर विभाग का 68 लाख 47 हजार 965 रुपये का सर्विस टैक्स एरिया काफी समय से बकाया चल रहा था। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी योगेश कोई जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद जीएसटी की टीम ने जूना सोमवारिया स्थित व्यापारी की दुकानों को अटैच किया है।

टैक्स जमा नहीं किया तो होगी कुर्की
जीएसटी अधिकारी राधा मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी व्यापारी द्वारा टैक्स और एरियर जमा नहीं किया गया था, जिसके चलते उक्त कार्रवाई की गई है। जूना सोमवारिया स्थित निर्माणाधीन दुकानों पर कार्रवाई की गई है। समय रहते अगर व्यापारी टैक्स जमा नहीं करता है तो उक्त संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें