फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: महाकाल के दर्शनार्थियों ने बनाया रिकॉर्ड, सावन से अब तक सवा दो करोड़ से ज्यादा भक्त पहुंचे

Thu, 14 Sep 2023 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्री महाकाल महालोक बनने के बाद एक जुलाई से लेकर अब तक करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ साथ कई विशेष हस्तियां भी भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर चुकी हैं। 4 जुलाई से 11 सितंबर 2023 तक 2 करोड़ 39 लाख 58 हज़ार 740 से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। ये भी नया रिकॉर्ड है। 
 
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर पर श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण के प्रारंभ 4 जुलाई से 11 सितंबर 2023 तक 2 करोड़ 39 लाख 58 हज़ार 740 से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। ये भी नया रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


बाबा श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण माह में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हुआ। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्रावण-भाद्रपद माह में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि उज्जैन शहर में श्री महाकाल महालोक बनने के बाद एक जुलाई से लेकर अब तक करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ साथ कई विशेष हस्तियां भी भगवान श्री  महाकालेश्वर के दर्शन कर चुकी हैं। 

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों के लिए सुगम, सुलभ व शीघ्र दर्शन की व्यवस्था की गई है। लगभग 30 से 35 मिनट के बीच दर्शन हो रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैन निवासियों के लिए द्वार क्रमांक एक अवन्तिका द्वार पर आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इससे कम समय मे श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो जाते हैं। 
विज्ञापन


मंदिर में है शीघ्र दर्शन की भी व्यवस्था
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र दर्शन की व्यवस्था है। इसमें भक्त 250 रुपये भेंट राशि देकर रसीद प्राप्त कर श्री महाकालेश्वर भगवान के शीघ्र दर्शन कर सकते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा द्वार क्रमांक 1 मंदिर प्रशासनिक कार्यालय के सामने, श्री बड़ा गणेश मंदिर के पास अन्नक्षेत्र में,  द्वार क्रमांक 4 व मानसरोवर प्रोटोकॉल कार्यालय में रुपये 250 के काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त भक्त मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सुगमता से शीघ्र दर्शन का लाभ ले रहे हैं। (उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें