फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार के 5 वर्षीय पुत्र का निधन 

Thu, 30 Sep 2021 06:45 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

गुरुवार को तेजस की तबीयत बिगड़ गई और मासूम ने सुबह अंतिम सांस ली।  अंतिम संस्कार उज्जैन के चक्रतीर्थ में हुआ। 
विज्ञापन
Tejas Parmar - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के तराना से कांग्रेस विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार के पांच वर्षीय पुत्र तेजस परमार का गुरुवार को निधन हो गया। तेजस कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन


मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में लंबे समय तक चले उपचार के बाद तेजस का स्वास्थ्य कुछ ठीक हुआ था। इसके बाद तेजस को हाल ही में चोइथराम अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

यहां तेजस के स्वास्थ में कुछ सुधार भी आया, लेकिन गुरुवार को तेजस की तबीयत फिर बिगड़ गई और मासूम ने सुबह अंतिम सांस ली। तेजस का पार्थिव शरीर पहले विधायक महेश परमार के पैतृक गांव पंथपिपली कदवाली ले जाया गया। अंतिम संस्कार उज्जैन के चक्रतीर्थ में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें