मध्यप्रदेश के सीहोर में दो छात्रों की कोलार डैम के पास डूबने से मौत हो गई। रविवार शाम ये दोनों पिकनिक मनाने के लिए सीहोर के बिलकिसगंज गए थे।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक अयोध्या नगर के रहने वाले 17 साल के जेरिन जॉर्ज और सुभाष नगर के रहने वाले 18 साल के गौरव आहूजा डैम पर गए थे जहां जॉर्ज गहरे पानी में चला गया।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गौरव उसे बचाने के लिए गया लेकिन वह भी डूब गया।
भोपाल के सैंट मोन्टफोर्ट स्कूल से पासआऊट छह छात्र पिकनिक के लिए डैम पर आए थे। जॉर्ज पानी में गया और तैरने का प्रयास करने लगा जबकि बाकी लोग बाहर ही खड़े थे।
अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा गौरव उसे बचाने के लिए उतरा और वह भी डूब गया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।