मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में ट्रिपल मर्डर हुआ है। दिवाली के दिन पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। घटना की वजह और आरोपियों की जांच जारी है।
जिले के बानापुरा में योगेश नामदेव, 35 वर्ष, अपनी पत्नी सुनीता नामदेव और बेटे 12 साल के दिव्यांश के साथ रहते थे। योगेश की पान दुकान थी, जबकि सुनीता किराना दुकान और आटा चक्की संभालती थी। दिवाली के दिन न तो दुकान खुली और न ही घर में कोई हलचल दिखी तो पड़ोसियों को शक हुआ। पता करने घर में देखा तो तीनों की लाश दिखाई दी। पुलिस के अनुसार तीनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। यह वारदात लूट या चोरी के इरादे से की हो सकती है। वास्तविक कारणों का पता तो जांच के बाद ही चल सकेगा।
योगेश का एक बेटा आवलीघाट में था
योगेश के दो बेटे थे। दिव्यांश के अलावा एक बड़ा बेटा आवलीघाट में अपने दादा के घर पर था। इस वजह से वह बच गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी की आशंका व्यक्त कर रही है।