फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi in Kedarnath: शिवराज-शर्मा ने किया महाकाल मंदिर में पूजन, उज्जैन से जुड़े नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण से 

Fri, 05 Nov 2021 11:52 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन में महाकालेश्वर का पूजन किया। इस दौरान वे मोदी के केदारनाथ मंदिर के लाइव प्रसारण से भी जुड़े। 
विज्ञापन
शिवराज और शर्मा ने उज्जैन में पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे देश के ज्योतिर्लिंगों और प्रमुख शिव मंदिरों में इसका सीधा प्रसारण किया गया। मोदी के कार्यक्रम का मध्यप्रदेश में भी 122 मंदिरों में लाइव प्रसारण हुआ। हर मंदिर में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजन किया। उज्जैन से ही वे मोदी के कार्यक्रम से जुड़े। इसी तरह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर से, कैलाश विजयवर्गीय ओंकारेश्वर मंदिर और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना के ककनमठ मंदिर में मौजूद रहे। ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर में एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान वहां विजयवर्गीय के साथ-साथ खंडवा के नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें