फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: टीकमगढ़ में तेज गति से जा रहे बाइक सवार युवकों ने बालिका को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 28 Mar 2024 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार युवकों ने एक बालिका को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के गोवा गांव में एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने आठ वर्षीय बालिका को कुचल डाला, जिसमें बालिका की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बमोरीकला थाना अंतर्गत गोवा गांव में हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी-36 एमएच-5831 पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि तभी गोवा गांव की आठ वर्षीय बालिका काजल चौरसिया पुत्री बालमुकुंद चौरसिया को उक्त तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने रौंद डाला, जिसमें बालिका के सिर, कमर  की हड्डियां टूट चुकी थी। गंभीर अवस्था में बालिका के परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने बालिका को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गुरुवार सुबह बालिका के शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। बमोरीकला थाना पुलिस ने मोटर साइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपी मौके से भाग खड़े हुए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जाता है कि जिस मोटर साइकिल से दुर्घटना हुई, उसमें रात्रि के समय लाइट नहीं जल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें