फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वानी में तनाव: गरबे के दौरान विवाद के बाद पथराव, धारा 144 लागू, पुलिस ने संभाली स्थिति

Thu, 14 Oct 2021 09:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र के नवरात्रि के दौरान गरबा पांडालों में इस बार गैर हिंदुओं के प्रवेश प्रतिबंधित करने को लेकर कई शहरों में विवाद की स्थिति बनी। इंदौर, बड़वानी, रतलाम में बवाल हुए।
 
विज्ञापन
बड़वानी में जमकर पथराव किया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बड़वानी शहर में नवरात्रि उत्सव में आयोजित गरबे के दौरान सांप्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद के दौरान पथराव भी हुआ। इसमें कुछ लोगों को चोट आई है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कर स्थिति संभाली। बड़वानी में धारा 144 लागू की गई है।

विज्ञापन

बड़वानी के मोतीबाग क्षेत्र में बुधवार रात को सांप्रदायिक विवाद की स्थिति पैदा हो गई। किसी बात पर दो समुदाय के लोगों में विवाद हुआ। इसके बाद पथराव किया गया। घटना में कुछ लोग चोटिल हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति संभाली। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इधर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग के लिए लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। पुलिस विवाद के कारणों का पता कर पथराव करने वालों की तलाश में जुटी है।
प्रदेश में नवरात्रि के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर कई जगह विवाद पैदा हुए। रतलाम में गरबा पांडालों के बाहर बोर्ड लगाए गए कि गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। इंदौर में पांडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर हंगामा हुआ। पुलिस ने आयोजक सहित गैर हिंदू चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हिंदू संगठनों ने पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश का जमकर विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें