फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है उस लड़की की मौत का जिम्मेदार?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लड़की की मौत हो गई, उसने 70 फीट ऊंचे टावर से छलांग लगा कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कह रहे हैं कि उसके साथ रेप हुआ था लेकिन भला पुलिस को इससे क्या?
विज्ञापन


चार दिन हो गए लेकिन पुलिस इस केस को सुलझाने के आस पास भी नहीं पहुंच पाई है। लड़की के परिजन आक्रोशित हैं, गमजदा हैं लेकिन भला पुलिस को क्या?

लड़की के जिस्म पर चोटों के निशान थे, काटे जाने के निशान थे लेकिन पुलिस को अभी भी इस बात पर शक है कि उसके साथ रेप हुआ था। पुलिस को लगता है कि लड़की को रिश्ते में धोखा मिला था।

क्या कह रही है पुलिस

सागर के एसपी सचिन अतुलकर कहते हैं कि,"हमें ये तो पता है उसने आत्महत्या की है लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि उसके साथ रेप या गैंगरेप हुआ था।"

वे कहते हैं कि,"हम यौन उत्पीड़न की संभावना से भी इंकार नहीं कर रहे हैं।"

एसपी के मुताबिक,"कुछ लोगों ने लड़की को एक दिन पहले बीना रेलवे स्टेशन पर देखा था। हम बिंदुओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमने उसके कपड़ों और अन्य चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।"

क्या कहते हैं डॉक्टर

शव परीक्षण करने वाले डॉक्टरों का मानना है कि लड़की के साथ मौत के कुछ घंटे पहले ही बलात्कार किया गया था। हालांकि पुलिस कह रही है कि नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं।

डॉक्टरों के मुताबिक लड़की के जिस्म के निचले हिस्से पर चोट के निशान था और छाती पर दातों से काटे जाने के निशान, मालूम होता है कि लड़की ने रेप का विरोध किया था।

आखिर मामला क्या है

मध्य प्रदेश के बीना में करीब 19 साल की एक निर्वस्त्र युवती ने 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर छलांग लगा दी।

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि लड़की जब टावर पर चढ़ी तो वो बिना कपड़ों के थी। लोग उसे बचाने का प्रयास करते इससे पहले ही लड़की ने छलांग लगा दी।

मंगलवार को लड़की का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। परिवारवालों के मुताबिक लड़की को बीना में नहीं होना चाहिए था लेकिन वो वहां कैसे पहुंची इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन

यूं उलझी है गुत्थी

लड़की डिंडौरी की रहने वाली है, वह 21 जून को बड़ी बहन के साथ जबलपुर गई थी। उसकी बहन वापस लौट आई जबकि उसने कहा कि वो इंदौर जा रही है स्वास्थ्य विभाग का फॉर्म लेने के लिए।

उसने परिवार को आखिरी कॉल 27 जून को की, इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल की लोकेशन बता रही है कि उसने इंदौर से भोपाल और फिर बीना का सफर तय किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें