फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: SP ने कांस्टेबल को राज्य सेवा से किया बर्खास्त, तस्करी में संलिप्तता पर जारी किया बर्खास्तगी आदेश

Wed, 13 Dec 2023 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh: मादक पदार्थों की तस्करी में अपराधियों से सांठगांठ करने व तस्करी कर आपराधिक कृत्य में संलिप्तता पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिला चित्तौड़गढ़ के एक कांस्टेबल चालक को राज्य सेवा से बर्खास्त किया है।

विज्ञापन
SP ने कांस्टेबल को राज्य सेवा से किया बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि वर्ष 2021 में हरियाणा में भिवानी सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाने के गोवलिया निवासी कानि. चालक कन्हैया लाल पुत्र रूपलाल गुर्जर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था।

विज्ञापन


राज्य सेवा से किया गया बर्खास्त 
उक्त मामले में जिले के तत्कालीन डीएसपी गंगरार द्वारा प्राथमिक जांच की गई, जिसमें आरोपी को नोटिस दिए जाने के बाद विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मु.) द्वारा किये जाने के उपरांत जिला पुलिस अधीक्षक ने विभागीय कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर प्रकृति के आपराधिक कृत्य का प्रकरण दर्ज होने के मामले में दोषी पाए जाने पर यह अपराध गंभीर दुराचरण की श्रेणी में होने से थाना गंगरार के गोवलिया निवासी कॉन्स्टेबल चालक कन्हैयालाल पुत्र रूपलाल गुर्जर को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें