फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: बांधवगढ़ से लाए गए नए टाइगर तांडव को जंगल में छोड़ा गया, अब बाघों की संख्या हुई सात

Thu, 03 Apr 2025 08:27 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बांधवगढ़ से लाए गए 5 वर्षीय नर बाघ 'तांडव' को छोड़ा गया, जिससे रिजर्व में बाघों की संख्या सात हो गई। 10 मार्च को यहां एक मादा बाघिन भी लाई गई थी। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। 
विज्ञापन
माधव राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया टाइगर - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में गुरुवार सुबह बांधवगढ़ से लाए गए एक नए टाइगर को छोड़ दिया गया है। इस छोड़े गए बाघ का नाम तांडव है, जिसे माधव नेशनल पार्क प्रबंधन ने सेलिंग क्लब के पास छोड़ा है। छोड़े गए नर टाइगर की उम्र 5 साल है, जिसे बुधवार को बांधवगढ़ में रेस्क्यू किया गया। इसके बाद इसे गुरुवार सुबह शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया है। बीते 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इसी क्षेत्र में एक बाघिन को छोड़ा गया था। अब माना जा रहा है कि नर टाइगर आने से बाघ ओर पूर्व में छोड़ी गई बाघिन की जोड़ी बनेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खंडवा में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में इस नए टाइगर को लाए जाने के बाद अब टाइगरों की संख्या सात हो गई है। इनमें दो नर, तीन मादा और दो शावक हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ एमटी-5 तांडव टाइगर शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि यह टाइगर फाइटर है और यह अपनी टेरिटरी एरिया के लिए दूसरे टाइगर से फाइट करता था। वैसे अब माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी में आने के बाद तांडव को टेरिटरी बनाने दूसरे टाइगर से फाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां टाइगर कम हैं और जंगल बहुत बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रीवा में सामूहिक दुष्कर्म के आठ वहशियों को उम्रकैद, पति को बंधक बनाया फिर पत्नी की लूटी थी अस्मत

टाइगर रिजर्व में 10 मार्च को छोड़ी गई थी मादा
पार्क के अधिकारियों ने बताया है कि माधव टाइगर रिजर्व में 10 मार्च को मादा टाइगर को छोड़े जाने के बाद अब गुरुवार को नर टाइगर को भी मुक्त किया गया है। मादा टाइगर के शिवपुरी आने के बाद कुछ ही दिनों के अंदर यहां पर इसने अपना इलाका बना लिया और उसे यहां का जंगल पसंद भी आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मादा टाइगर पहले से क्षेत्र में होने की वजह से नर टाइगर ज्यादा दूर नहीं जाएगा। वैसे बीते दिनों शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को नौवां टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। यहां पर लाए गए टाइगरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं। पॉजिटिव पॉइंट यह है कि बीते कुछ दिनों में यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें