फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: समाज में ऊंच-नीच का भाव मिटाने स्नेह यात्रा शुरू, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज ने किया नेतृत्व

Thu, 17 Aug 2023 08:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के 52 जिलों में 16 से 26 अगस्त तक स्नेन यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को शिवपुरी जिले में महामंडलेश्वर पुरूषोत्तमदास महाराज ने रक्षा सूत्र बांधकर यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
लोगों को रक्षा सूत्र बांधते पुरूषोत्तमदास महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश जन जन अभियान परिषद मप्र शासन, संस्कृति विभाग, गायत्री परिवार, हार्टफुलनेस, पतंजलि योगपीठ, के सहयोग से प्रदेश के समस्त 52 जिलों में 16 से 26 अगस्त तक 11 दिवसीय स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार से शिवपुरी जिले में स्नेह यात्रा का शुभारंभ खनियाधाना विकासखंड के ग्राम हीरापुर से महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम दास  महाराज द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनता  को रक्षा सूत्र बांधकर और यात्रा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


महाराज पुरुषोत्तम दास ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान ने जब किसी में भेदभाव नहीं रखा है तो हम सब भी क्यों आपस में ऊंच नीच का भेदभाव रखते हैं। हम सभी को जाति पाति का भेद भुलाकर एक दूसरे का साथ देकर संगठित होकर रहना चाहिए। स्नेह यात्रा के सभी ग्रामों में राष्ट्रीय कथा वाचक अजय शंकर भार्गव द्वारा सम्बोधित किया गया। यात्रा हीरापुर, चमरौआ में संवाद का आयोजन किया गया। इसके बाद अमरपुर ललन, मुहारी, पड़रा, रेडी हिम्मतपुर, नया चौराहा, गूडर, नया गांव और गजौरा पहुंचकर विश्राम स्थल पहुंची। यात्रा में जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् डॉ. रीना शर्मा, विकास खण्ड समन्वयक देवी शंकर शर्मा, महेश परिहार,उपेन्द्र दुबे, राम कुमार तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोघराज मीना, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें