फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में दर्दनाक हादसा, बाइक पर सवार दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौत, सामने से कार ने मारी टक्कर

Sun, 04 May 2025 07:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

 मृतकों में सियाराम आदिवासी, उनके पिता किशनलाल और दो बेटियां शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार की आपसी अनबन के बाद सियाराम अपनी बेटियों को मायके से वापस लेकर गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के माढ़ा गणेशखेड़ा गांव के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो मासूम बच्चियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को तुरंत हटवाकर बदरवास के अस्पताल भिजवाया। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और खोराना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में अलर्ट, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चियों के अलावा एक बुजुर्ग और एक युवक शामिल है। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सालाना चोरी होते हैं 10 करोड़ के मोबाइल, नेपाल-दुबई तक फैला है इंदौर के चोरों का नेटवर्क

जानकारी के अनुसार सियाराम आदिवासी की अपनी पत्नी से अनबन हो गई थी। पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ घर छोड़कर मायके के लिए निकल गई थी। इसके बाद सियाराम और उसके पिता किशनलाल आदिवासी उन्हें लेने रन्नौद के बस स्टैंड पर गए थे। सियाराम की पत्नी वापस घर चलने को राजी नहीं हुई। इसके बाद सियाराम और उसके पिता किशनलाल दोनों बच्चियों को साथ लेकर गांव लौट रहे थे। तभी बीच में हादसा हो गया। रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि परिजनों को थाने बुलाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें