फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: बरातियों को बस में भरकर ले जा रहा था नशेड़ी ड्राइवर, बस पलटने से एक की मौत, दो दर्जन लोग घायल

Tue, 03 May 2022 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पिपरसमा हाईवे पर बरातियों से भरी बस पलट गई। तेज रफ्तार में जा रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसे चालक संभाल नहीं पाया। हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं बस सवार दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। चालक मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
शिवपुरी जिले के पिपरसमा हाईवे पर बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पिपरसमा हाईवे पर बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तो वहीं दो दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि बस चालक नशे में था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलवीर नाटक की बरात शिवपुरी के सिरसौद गांव गई थी। मंगलवार को बेरात से भरी बस वापस ईसागढ़ जा रही थी। तभी रास्ते में हाईवे पर बारात से भरी बस का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस सवार 36 वर्षीय कमल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला-बच्ची सहित दो दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बस की रफ्तार काफी अधिक थी और बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में था। इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसमें 2 दर्जन से अधिक बाराती घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें