फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: परशुराम जयंती पर हाथ में फरसा और गदा लेकर नाचे सांसद केपी यादव, वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 03 May 2022 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी सांसद केपी यादव का परशुराम जयंती पर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा के दौरान सांसद फरसा और गदा लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सांसद यादव ने भी जमकर डांस किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा के दौरान शिवपुरी सांसद डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक बार गदा तो एक बार फरसा नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


भगवान परशुराम की जयंती पर शिवपुरी में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए। इसमें गुना सांसद केपी यादव भी शामिल हुए। जब इस शोभायात्रा में डीजे की धुन पर डांस हो रहा था तो डांस को देखकर सांसद केपी यादव भी खुद को नहीं रोक सके। सांसद केपी यादव ने हाथ में सोंठा और फरसा लेकर डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। उनके समर्थकों ने इसका वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर ये जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें गुना सांसद केपी यादव उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने सिंधिया परिवार की पारिवारिक सीट गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। सांसद केपी यादव पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें