फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पुलिस ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद, बुजुर्ग महिला ने गले लगाकर दी दुआएं

Tue, 30 Jan 2024 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बुजुर्ग फरियादी की वर्दीधारियों ने सेवा की है। जमीन पर बैठकर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनी। वहीं, महिला ने गले लगाकर दुआएं दी।
विज्ञापन
पुलिस और बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल संभागीय मुख्यालय से लगभग पचास किलोमीटर दूर से बुजुर्ग महिला अपनी फरियाद लेकर मंगलवार को पुलिस जोन शहडोल के सबसे आला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर के कार्यालय पहुंची। जहां उसने रो-रो कर अपनी व्यथा सुनाई। उसकी व्यथा सुनने के बाद एडीजी ने उसे भरोसा दिलाया कि यथासंभव आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की व्यथा और उसकी उम्रदराजी को देखकर एडीजी सागर भी भावुक हो गए। बुजुर्ग फरियादी काफी असहाय नजर आ रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह भूखी प्यासी है। ऐसा आभास होते ही एडीजी सागर ने अपने कार्यालय में ही उसके लिए भोजन मंगवाया और अपने सामने ही उसे भोजन कराया। इसके अलावा उसकी आर्थिक रूप से मदद करते हुए उसे अपने वाहन से बस स्टैंड तक भिजवाया। इसके बाद जब बुजुर्ग महिला ने जाते-जाते एडीजी सागर को गले लगा लिया और खूब दुआएं और आशीर्वाद दिया। 

नेक दिल इंसान हैं एडीजी सागर
विदित हो कि प्रदेश के पुलिस महकमे और चुनिंदा अफसरों में से एडीजी दिनेश चंदसागर की एक अलग पहचान है। जहां वह होने कर्तव्यों के प्रति अडिग व सजग रहते हैं। वहीं, दूसरी ओर मानव सेवा के प्रति उनका झुकाव भी कम नहीं हैं। निश्चित तौर पर आज भी उन्होंने अपने पद से ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश की, जो सराहनीय है। ऐसे और भी कई बार उन्होंने वर्दी के फर्ज के साथ साथ मानवसेवा का भी फर्ज अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें