फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: 13 आरोपियों को पैरवी कर भिजवाया जेल, उत्कृष्ट कार्य के लिए ADPO सुषमा सिंह ठाकुर हुईं सम्मानित

Tue, 30 Jan 2024 06:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

13 आरोपियों को पैरवी कर जेल भेजवाया था। वहीं, इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एडीपीओ सुषमा सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
सुषमा सिंह ठाकुर हुईं सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज में अपराध जैसे घृणित कार्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ पैरवी कर उन्हें आजीवन कारावास की सजा दिलाने वाली शहडोल जिले के विशेष न्यायालय पॉक्सो में पैरवीकृत सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुषमा सिंह को उनके द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के दिन स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सम्मान में उन्हें प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया है। उनके द्वारा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायालय पॉक्सो में पैरवी करते हुए महिला संबंधी अपराधों में जिले में सर्वाधिक सजा कराने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। सिंह के द्वारा वर्ष 2023-2024 में लगभग 13 आरोपियों को आजीवन कारावास, 10 आरोपियों को 10 वर्ष और 7-3 वर्ष से अधिक कारावास से दण्डित कराया गया है।

उनकी इस उपलब्धि पर उप संचालक अभियोजन एसएल कोष्टा, जिला अभियोजन अधिकारी वीजे पटेल एवं जिले के समस्त अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अभियोजन राकेश पाण्डेय द्वारा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें