फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: पुलिस देखती रही, रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर इंजन लेकर भागा चालक

Wed, 07 Feb 2024 03:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल पुलिस ने रेत खनन के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, पर चालक भाग निकला। अब चालक के भागने पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस के सामने ही चालक ने ट्रैक्टर से इंजिन खोला और उसे लेकर भाग गया। पर पुलिस कुछ नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
शहडोल की देवलौंद पुलिस का कार्रवाई सवालों के घेरे में है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की देवलौंद पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पुलिस रेत से भरे ट्रैक्टर को जब पकड़ने पहुंची थी। ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखकर इंजन को ट्रॉली से अलग कर लिया और पुलिस के सामने फरार हो गया। पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सुचना पर पुलिस टीम बुढ़वा पहुंची तब एक ट्रैक्टर में रेत लेकर बुढ़वा नदी से आता हुआ पुलिस को दिखाई पड़ा। ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देख लिया और ट्रैक्टर चालक ने पुलिस के सामने ही ट्रैक्टर ट्रॉली से इंजन को अलग किया और भाग निकला। हालांकि पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर इंजन, चालक एवं मालिक की तलाश की जा रही है। सवाल यह उठाए जा रहे हैं कि पुलिस के सामने ही ट्रैक्टर को रोक कर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली से इंजन को अलग किया और इंजन लेकर फरार हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को कितना वक्त लगा होगा और पुलिस के सामने यह सब होता रहा और पुलिस ने इंजन और ट्रैक्टर चालक को जाने दिया।
विज्ञापन


पटवारी की हत्या के बाद भी पुलिस की शिथिलता 
पुलिस के सामने इंजन लेकर भागने की यह घटना वहां हुई जहा रेत माफियाओं द्वारा सरकारी मुलाजिम पटवारी की हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। उक्त क्षेत्र रेत के अवैध कारोबार को लेकर रेत माफियाओं का अड्डा बन चुका है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। जिसका उदाहरण है की पुलिस के सामने ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग भागने में भी सफल हो रहे हैं।  थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरिभान सिंह परस्ते ने बताया कf पुलिस जब मौके पर पहुंची तभी ट्रैक्टर चालक पुलिस को देख कर इंजन को ट्रॉली से अलग कर इंजन लेकर फरार हो गया था। पुलिस थोड़ा दूर थी। इस मामले पर अपराध दर्ज किया गया है। चालक एवं मलिक की तलाश के साथ इंजन का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें